श्री अन्नपूर्णा माता जी की आरती
Annapurna Mata Aarti
Devotional hymn to Annapurna, goddess of nourishment and food.
6 parts · 0 views · 0 shares
1
बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम।
2
जो नहीं ध्यावे तुम्हें अम्बिके, कहां उसे विश्राम। अन्नपूर्णा देवी नाम तिहारे, लेते होत सब काम॥
3
प्रलय युगान्तर और जन्मान्तर, कालान्तर तक नाम। सुर सुरों की रचना करती, कहाँ कृष्ण कहाँ राम॥
4
चूमहि चरण चतुर चतुरानन, चारु चक्रधरश्याम। चन्द्र चूड़ चन्द्रानन चाकर, शोभा लखहि ललाम॥
5
देवी देव दयनीय दशा में, दया दया तव नाम। त्राहि-त्राहि शरणागत वत्सल, शरण रूप तव धाम॥
6
श्रीं, ह्रीं, श्रद्धा, श्रीं ऐं विद्या, श्रीं क्लीं कमल काम। कान्तिभ्रांतिमयी कांति शांतिमयी वर देतु निष्काम॥
Sources
- Annapurna Mata Aarti Lyrics — DrikPanchang