आरती देवी ब्रह्मचारिणी जी की
Devi Brahmacharini Aarti
Devotional hymn to Brahmacharini, the second form of Navadurga.
5 parts · 0 views · 0 shares
1
जय अम्बे ब्रह्मचारिणी माता। जय चतुरानन प्रिय सुख दाता॥ ब्रह्मा जी के मन भाती हो। ज्ञान सभी को सिखलाती हो॥
2
ब्रह्म मन्त्र है जाप तुम्हारा। जिसको जपे सरल संसारा॥ जय गायत्री वेद की माता। जो जन जिस दिन तुम्हें ध्याता॥
3
कमी कोई रहने ना पाये। कोई भी दुख सहने न पाये॥ उसकी विरति रहे ठिकाने। जो तेरी महिमा को जाने॥
4
रद्रक्षा की माला ले कर। जपे जो मन्त्र श्रद्धा दे कर॥ आलस छोड़ करे गुणगाना। माँ तुम उसको सुख पहुँचाना॥
5
ब्रह्मचारिणी तेरो नाम। पूर्ण करो सब मेरे काम॥ भक्त तेरे चरणों का पुजारी। रखना लाज मेरी महतारी॥
Sources
- Devi Brahmacharini Aarti Lyrics — DrikPanchang