Skip to content
परमात्मा

आरती देवी चन्द्रघण्टा जी की

Devi Chandraghanta Aarti

Devotional hymn to Chandraghanta, the third form of Navadurga.

5 parts · 0 views · 0 shares

1

जय माँ चन्द्रघण्टा सुख धाम। पूर्ण कीजो मेरे काम॥ चन्द्र समाज तू शीतल दाती। चन्द्र तेज किरणों में समाती॥

2

मन की मालक मन भाती हो। चन्द्रघण्टा तुम वर दाती हो॥ सुन्दर भाव को लाने वाली। हर संकट में बचाने वाली॥

3

हर बुधवार जो तुझे ध्याये। श्रद्धा सहित जो विनय सुनाये॥ मूर्ति चन्द्र आकार बनाये। सन्मुख घी की ज्योत जलाये॥

4

शीश झुका कहे मन की बाता। पूर्ण आस करो जगत दाता॥ कांचीपुर स्थान तुम्हारा। कर्नाटिका में मान तुम्हारा॥

5

नाम तेरा रटू महारानी। भक्त की रक्षा करो भवानी॥

Sources