Skip to content
परमात्मा

एकादशी माता की आरती

Ekadashi Mata Aarti

Devotional hymn to Ekadashi Mata, the personified sanctity of the Ekadashi fasting day.

30 parts · 0 views · 0 shares

1

ॐ जय एकादशी, जय एकादशी, जय एकादशी माता। विष्णु पूजा व्रत को धारण कर, शक्ति मुक्ति पाता॥

2

ॐ जय एकादशी...॥

3

तेरे नाम गिनाऊं देवी, भक्ति प्रदान करनी। गण गौरव की देनी माता, शास्त्रों में वरनी॥

4

ॐ जय एकादशी...॥

5

मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की उत्पन्ना, विश्वतारनी जन्मी। शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा, मुक्तिदाता बन आई॥

6

ॐ जय एकादशी...॥

7

पौष के कृष्णपक्ष की, सफला नामक है। शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा, आनन्द अधिक रहै॥

8

ॐ जय एकादशी...॥

9

नाम षटतिला माघ मास में, कृष्णपक्ष आवै। शुक्लपक्ष में जया, कहावै, विजय सदा पावै॥

10

ॐ जय एकादशी...॥

11

विजया फागुन कृष्णपक्ष में शुक्ला आमलकी। पापमोचनी कृष्ण पक्ष में, चैत्र महाबलि की॥

12

ॐ जय एकादशी...॥

13

चैत्र शुक्ल में नाम कामदा, धन देने वाली। नाम वरूथिनी कृष्णपक्ष में, वैसाख माह वाली॥

14

ॐ जय एकादशी...॥

15

शुक्ल पक्ष में होय मोहिनी अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी। नाम निर्जला सब सुख करनी, शुक्लपक्ष रखी॥

16

ॐ जय एकादशी...॥

17

योगिनी नाम आषाढ में जानों, कृष्णपक्ष करनी। देवशयनी नाम कहायो, शुक्लपक्ष धरनी॥

18

ॐ जय एकादशी...॥

19

कामिका श्रावण मास में आवै, कृष्णपक्ष कहिए। श्रावण शुक्ला होय पवित्रा आनन्द से रहिए॥

20

ॐ जय एकादशी...॥

21

अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की, परिवर्तिनी शुक्ला। इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में, व्रत से भवसागर निकला॥

22

ॐ जय एकादशी...॥

23

पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में, आप हरनहारी। रमा मास कार्तिक में आवै, सुखदायक भारी॥

24

ॐ जय एकादशी...॥

25

देवोत्थानी शुक्लपक्ष की, दुखनाशक मैया। पावन मास में करूं विनती पार करो नैया॥

26

ॐ जय एकादशी...॥

27

परमा कृष्णपक्ष में होती, जन मंगल करनी। शुक्ल मास में होय पद्मिनी दुख दारिद्र हरनी॥

28

ॐ जय एकादशी...॥

29

जो कोई आरती एकादशी की, भक्ति सहित गावै। जन गुरदिता स्वर्ग का वासा, निश्चय वह पावै॥

30

ॐ जय एकादशी...॥

Sources