आरती देवी कात्यायनी जी की
Devi Katyayani Aarti
Devotional hymn to Katyayani, the sixth form of Navadurga.
5 parts · 0 views · 0 shares
1
जय जय अम्बे जय कात्यायनी। जय जग माता जग की महारानी॥ बैजनाथ स्थान तुम्हारा। वहाँ वरदाती नाम पुकारा॥
2
कई नाम हैं कई धाम हैं। यह स्थान भी तो सुखधाम है॥ हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी। कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥
3
हर जगह उत्सव होते रहते। हर मन्दिर में भगत है कहते॥ कत्यानी रक्षक काया की। ग्रन्थि काटे मोह माया की॥
4
झूठे मोह से छुडाने वाली। अपना नाम जपाने वाली॥ बृहस्पतिवार को पूजा करिये। ध्यान कात्यानी का धरिये॥
5
हर संकट को दूर करेगी। भण्डारे भरपूर करेगी॥ जो भी माँ को भक्त पुकारे। कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥
Sources
- Devi Katyayani Aarti Lyrics — DrikPanchang