Skip to content
परमात्मा

श्री खाटू श्यामजी की आरती

Shyam Baba Aarti

Devotional hymn to Khatu Shyam, a hugely popular devotional form of Krishna.

18 parts · 0 views · 0 shares

1

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे। खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥

2

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

3

रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे। तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े॥

4

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

5

गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे। खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले॥

6

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

7

मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे। सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे॥

8

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

9

झांझ कटोरा और घड़ि़यावल, शंख मृदंग धुरे। भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे॥

10

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

11

जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे। सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे॥

12

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

13

'श्री श्याम बिहारीजी' की आरती, जो कोई नर गावे। कहत भक्त जन, मनवांछित फल पावे॥

14

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

15

तन मन धन सब कुछ है तेरा, हो बाबा सब कुछ है तेरा। तेरा तुझको अर्पण, क्या लोग मेरा॥

16

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

17

जय श्री श्याम हरे, बाबा जी श्री श्याम हरे। निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे॥

18

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

Sources