Skip to content
परमात्मा

आरती श्री नृसिंह भगवान जी की

Aarti Kijai Narsingh Kunwar Ki

Devotional hymn to Lord Narasimha, the fierce man-lion incarnation of Vishnu.

4 parts · 4 views · 0 shares

1

आरती कीजै नरसिंह कुँवर की। वेद विमल यश गाऊँ मेरे प्रभुजी॥

2

पहली आरती प्रह्लाद उबारे। हिरणाकुश नख उदर विदारे॥ दूसरी आरती वामन सेवा। बलि के द्वार पधारे हरि देवा॥

3

तीसरी आरती ब्रह्म पधारे। सहसबाहु के भुजा उखारे॥ चौथी आरती असुर संहारे। भक्त विभीषण लंक पधारे॥

4

पाँचवीं आरती कंस पछारे। गोपी ग्वाल सखा प्रतिपाले॥ तुलसी को पत्र कण्ठ मणि हीरा। हरषि-निरखि गावें दास कबीरा॥