श्री नर्मदा माता जी की आरती
Narmada Mata Aarti
Devotional hymn to Goddess Narmada, sung on the banks of the river.
14 parts · 0 views · 0 shares
ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनंद कन्दी। ब्रह्मा हरिहर शंकर रेवा, शिव हरि शंकर रुद्री पालन्ती॥
ॐ जय जगदानन्दी...॥
देवी नारद शारद तुम वरदायक, अभिनव पदचण्डी। सुर नर मुनि जन सेवत, सुर नर मुनि शारद पदवन्ती॥
ॐ जय जगदानन्दी...॥
देवी धूमक वाहन राजत, वीणा वादयन्ती। झूमकत झूमकत झूमकत, झननन झननन रमती राजन्ती॥
ॐ जय जगदानन्दी...॥
देवी बाजत ताल मृदंगा, सुरमण्डल रमती। तोड़ीतान तोड़ीतान तोड़ीतान, तुरड़ड़ तुरड़ड़ तुरड़ड़ रमती सुरवन्ती॥
ॐ जय जगदानन्दी...॥
देवी सकल भुवन पर आप विराजत, निशदिन आनन्दी। गावत गंगा शंकर, सेवत रेवा शंकर तुम भव मेटन्ती॥
ॐ जय जगदानन्दी...॥
मैया जी को कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती। अमरकंठ में विराजत, घाटन घाट कोटी रतन जोती॥
ॐ जय जगदानन्दी...॥
मैया जी की आरती निशदिन पढ़ि गावें, हो रेवा जुग जुग नर गावें। भजत शिवानंद स्वामी, जपत हरि मन वांछित फल पावें॥
ॐ जय जगदानन्दी...॥
Sources
- Narmada Mata Aarti Lyrics — DrikPanchang