आरती देवी शैलपुत्री जी की
Devi Shailputri Aarti
Devotional hymn to Shailaputri, the first form of Navadurga.
5 parts · 0 views · 0 shares
1
शैलपुत्री माँ बैल असवार। करें देवता जय जयकार॥ शिव-शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने न जानी॥
2
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सुमिरे सो सुख पावे॥ रिद्धि सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू॥
3
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती जिसने तेरी उतारी॥ उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुःख तकलीफ मिटा दो॥
4
घी का सुन्दर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के॥ श्रद्धा भाव से मन्त्र जपायें। प्रेम सहित फिर शीश झुकायें॥
5
जय गिरराज किशोरी अम्बे। शिव मुख चन्द्र चकोरी अम्बे॥ मनोकामना पूर्ण कर दो। चमन सदा सुख सम्पत्ति भर दो॥
Sources
- Devi Shailputri Aarti Lyrics — DrikPanchang