Skip to content
परमात्मा

श्री शाकम्भरी माता जी की आरती

Shakambhari Mata Aarti

Devotional hymn to Shakambhari, the form of Durga who sustains the world through vegetation.

8 parts · 0 views · 0 shares

1

हरि ॐ श्री शाकम्भर अम्बा जी की आरती कीजो। ऐसो अद्भुत रूप हृदय धर लीजो, शताक्षी दयालु की आरती कीजो। तुम परिपूर्ण आदि भवानी माँ, सब घट तुम आप बखानी माँ।

2

श्री शाकम्भर अम्बा जी की आरती कीजो।

3

तुम्हीं हो शाकम्भरी, तुम ही हो शताक्षी माँ। शिव मूर्ति माया, तुम ही हो प्रकाशी माँ।

4

श्री शाकम्भर अम्बा जी की आरती कीजो।

5

नित जो नर-नारी अम्बे आरती गावे माँ, इच्छा पूरण कीजो, शाकम्भरी दर्शन पावे माँ।

6

श्री शाकम्भर अम्बा जी की आरती कीजो।

7

जो नर आरती पढ़े पढ़ावे माँ, जो नर आरती सुने सुनावे माँ। बसे बैकुण्ठ शाकम्भर दर्शन पावे।

8

श्री शाकम्भर अम्बा जी की आरती कीजो।

Sources