Skip to content
परमात्मा

श्री बालाजी आरती

Shri Balaji Aarti

Devotional hymn to Venkatesha, worshipped here as Balaji.

18 parts · 0 views · 0 shares

1

ॐ जय हनुमत वीरा स्वामी जय हनुमत वीरा। संकट मोचन स्वामी तुम हो रणधीरा॥

2

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

3

पवन-पुत्र-अंजनी-सुत महिमा अति भारी। दुःख दरिद्र मिटाओ संकट सब हारी॥

4

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

5

बाल समय में तुमने रवि को भक्ष लियो। देवन स्तुति कीन्ही तब ही छोड़ दियो॥

6

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

7

कपि सुग्रीव राम संग मैत्री करवाई। बाली बली मराय कपीसहिं गद्दी दिलवाई॥

8

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

9

जारि लंक को ले सिय की सुधि वानर हर्षाये। कारज कठिन सुधारे रघुवर मन भाये॥

10

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

11

शक्ति लगी लक्ष्मण के भारी सोच भयो। लाय संजीवन बूटी दुःख सब दूर कियो॥

12

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

13

ले पाताल अहिरावण जबहि पैठि गयो। ताहि मारि प्रभु लाये जय जयकार भयो॥

14

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

15

घाटे मेहंदीपुर में शोभित दर्शन अति भारी। मंगल और शनिश्चर मेला है जारी॥

16

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

17

श्री बालाजी की आरती जो कोई नर गावे। कहत इन्द्र हर्षित मन वांछित फल पावे॥

18

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

Sources