Skip to content
परमात्मा

आरती श्री ब्रह्मा जी

Shri Brahma Aarti

Devotional hymn to Lord Brahma, the creator of the universe.

5 parts · 0 views · 0 shares

1

पितु मातु सहायक स्वामी सखा, तुम ही एक नाथ हमारे हो। जिनके कुछ और आधार नहीं, तिनके तुम ही रखवारे हो।

2

सब भाँति सदा सुखदायक हो, दुःख निर्गुण नाशन हारे हो। प्रतिपाल करो सिगरे जग को, अतिशय करुणा उर धारे हो।

3

भुलि हैं हम तो तुमको, तुम तो हमरी सुधि नाहिं बिसारे हो। उपकारन को कछु अन्त नहीं, छिन ही छिन जो विस्तारे हो।

4

महाराज महा महिमा तुम्हरी, मुझसे बिरले बुधवारे हो। शुभ शान्ति निकेतन प्रेमनिधि, मन मन्दिर के उजियारे हो।

5

इस जीवन के तुम जीवन हो, इन प्राणन के तुम प्यारे हो। तुम सों प्रभु पाय 'प्रताप' हरि, केहि के अब और सहारे हो।

Sources