श्री लक्ष्मीनारायण आरती
Shri Lakshminarayana Aarti
Devotional hymn to Vishnu and Lakshmi together as Lakshminarayana.
16 parts · 0 views · 0 shares
जय लक्ष्मी-विष्णो। जय लक्ष्मीनारायण, जय लक्ष्मी-विष्णो। जय माधव, जय श्रीपति, जय, जय, जय विष्णो॥
जय लक्ष्मी-विष्णो।
जय चम्पा सम-वर्णे जय नीरदकान्ते। जय मन्द स्मित-शोभे जय अदभुत शान्ते॥
जय लक्ष्मी-विष्णो।
कमल वराभय-हस्ते शङ्खादिकधारिन्। जय कमलालयवासिनि गरुडासनचारिन्॥
जय लक्ष्मी-विष्णो।
सच्चिन्मयकरचरणे सच्चिन्मयमूर्ते। दिव्यानन्द-विलासिनि जय सुखमयमूर्ते॥
जय लक्ष्मी-विष्णो।
तुम त्रिभुवन की माता, तुम सबके त्राता। तुम लोक-त्रय-जननी, तुम सबके धाता॥
जय लक्ष्मी-विष्णो।
तुम धन जन सुख सन्तित जय देनेवाली। परमानन्द बिधाता तुम हो वनमाली॥
जय लक्ष्मी-विष्णो।
तुम हो सुमति घरों में, तुम सबके स्वामी। चेतन और अचेतन के अन्तर्यामी॥
जय लक्ष्मी-विष्णो।
शरणागत हूँ मुझ पर कृपा करो माता। जय लक्ष्मी-नारायण नव-मन्गल दाता॥
जय लक्ष्मी-विष्णो।
Sources
- Shri Lakshminarayana Aarti Lyrics — DrikPanchang