श्री महावीर आरती
Shri Mahavir Aarti
A third aarti to Hanuman, worshipped here as Mahavir, the great hero.
14 parts · 1 views · 0 shares
1
जय महावीर प्रभो!, स्वामी जय महावीर प्रभो!। जगनायक सुखदायक, अति गम्भीर प्रभो॥
2
ॐ जय महावीर प्रभु।
3
कुण्डलपुर में जन्में, त्रिशला के जाये। पिता सिद्धार्थ राजा, सुर नर हर्षाए॥
4
ॐ जय महावीर प्रभु।
5
दीनानाथ दयानिधि, हैं मंगलकारी। जगहित संयम धारा, प्रभु परउपकारी॥
6
ॐ जय महावीर प्रभु।
7
पापाचार मिटाया, सत्पथ दिखलाया। दयाधर्म का झण्डा, जग में लहराया॥
8
ॐ जय महावीर प्रभु।
9
अर्जुनमाली गौतम, श्री चन्दनबाला। पार जगत से बेड़ा, इनका कर डाला॥
10
ॐ जय महावीर प्रभु।
11
पावन नाम तुम्हारा, जगतारणहारा। निसिदिन जो नर ध्यावे, कष्ट मिटे सारा॥
12
ॐ जय महावीर प्रभु।
13
करुणासागर! तेरी, महिमा है न्यारी। ज्ञानमुनि गुण गावे, चरणन बलिहारी॥
14
ॐ जय महावीर प्रभु।
Sources
- Shri Mahavir Aarti Lyrics — DrikPanchang