Skip to content
परमात्मा

आरती प्रेतराज की कीजै

Shri Pretraj Aarti

Devotional hymn to Pretraj Sarkar, folk deity of the Balaji tradition.

5 parts · 0 views · 0 shares

1

दीन दुखिन के तुम रखवाले, संकट जग के काटन हारे। बालाजी के सेवक जोधा, मन से नमन इन्हें कर लीजै।

2

जिनके चरण कभी ना हारे, राम काज लगि जो अवतारे। उनकी सेवा में चित्त देते, अर्जी सेवक की सुन लीजै।

3

बाबा के तुम आज्ञाकारी, हाथी पर करे असवारी। भूत जिन्न सब थर-थर काँपे, अर्जी बाबा से कह दीजै।

4

जिन्न आदि सब डर के मारे, नाक रगड़ तेरे पड़े दुआरे। मेरे संकट तुरतहि काटो, यह विनय चित्त में धरि लीजै।

5

वेश राजसी शोभा पाता, ढाल कृपाल धनुष अति भाता। मैं आनकर शरण आपकी, नैया पार लगा मेरी दीजै।

Sources