Skip to content
परमात्मा

शनिदेव की आरती

Shri Shanidev Aarti

Devotional hymn to Shani Dev, the planetary deity of Saturn.

10 parts · 0 views · 0 shares

1

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी। सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी॥

2

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी॥

3

श्याम अंग वक्र-दृष्टि चतुर्भुजा धारी। निलाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥

4

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी॥

5

क्रीट मुकुट शीश सहज दिपत है लिलारी। मुक्तन की माल गले शोभित बलिहारी॥

6

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी॥

7

मोदक और मिष्ठान चढ़े, चढ़ती पान सुपारी। लोहा, तिल, तेल, उड़द महिषी है अति प्यारी॥

8

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी॥

9

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी। विश्वनाथ धरत ध्यान हम हैं शरण तुम्हारी॥

10

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी॥

Sources