Skip to content
परमात्मा

श्री सीताराम आरती

Shri Sitarama Aarti

Devotional hymn to Rama and Sita worshipped together.

8 parts · 0 views · 0 shares

1

आसपास सखियाँ सुख दैनी, सजि नव साज सिन्गार सुनैनी, बीन सितार लिएँ पिकबैनी, गाइ सुराग सुनाओ॥

2

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ।

3

अनुपम छबि धरि दन्पति राजत, नील पीत पट भूषन भ्राजत, निरखत अगनित रति छबि लाजत, नैनन को फल पाओ॥

4

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ।

5

नीरज नैन चपल चितवनमें, रुचिर अरुनिमा सुचि अधरनमें, चन्द्रबदन की मधु मुसकनमें निज नयनाँ अरुझाओ॥

6

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ।

7

कंचन थार सँवारि मनोहर, घृत कपूर सुभ बाति ज्योतिकर, मुरछल चवँर लिएँ रामेस्वर हरषि सुमन बरसाओ॥

8

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ।

Sources