Skip to content
परमात्मा

श्री विश्वकर्मा आरती

Shri Vishwakarma Aarti

Devotional hymn to Vishwakarma, the divine architect and craftsman of the gods.

8 parts · 1 views · 0 shares

1

प्रभु श्री विश्वकर्मा घर आवो प्रभु विश्वकर्मा। सुदामा की विनय सुनी और कंचन महल बनाये। सकल पदारथ देकर प्रभु जी दुखियों के दुख टारे॥

2

प्रभु श्री विश्वकर्मा घर आवो...॥

3

विनय करी भगवान कृष्ण ने द्वारिकापुरी बनाओ। ग्वाल बालों की रक्षा की प्रभु की लाज बचायो॥

4

प्रभु श्री विश्वकर्मा घर आवो...॥

5

रामचन्द्र ने पूजन की तब सेतु बांध रचि डारो। सब सेना को पार किया प्रभु लंका विजय करावो॥

6

प्रभु श्री विश्वकर्मा घर आवो...॥

7

श्री कृष्ण की विजय सुनो प्रभु आके दर्श दिखावो। शिल्प विद्या का दो प्रकाश मेरा जीवन सफल बनावो॥

8

प्रभु श्री विश्वकर्मा घर आवो...॥

Sources