आरती देवी स्कन्दमाता जी की
Devi Skandamata Aarti
Devotional hymn to Skandamata, the fifth form of Navadurga.
5 parts · 0 views · 0 shares
1
जय तेरी हो स्कन्द माता। पाँचवाँ नाम तुम्हारा आता॥ सबके मन की जानन हारी। जग जननी सबकी महतारी॥
2
तेरी जोत जलाता रहूँ मैं। हरदम तुझे ध्याता रहूँ मै॥ कई नामों से तुझे पुकारा। मुझे एक है तेरा सहारा॥
3
कही पहाड़ों पर है डेरा। कई शहरों में तेरा बसेरा॥ हर मन्दिर में तेरे नजारे। गुण गाये तेरे भक्त प्यारे॥
4
भक्ति अपनी मुझे दिला दो। शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो॥ इन्द्र आदि देवता मिल सारे। करे पुकार तुम्हारे द्वारे॥
5
दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आये। तू ही खण्ड हाथ उठाये॥ दासों को सदा बचाने आयी। भक्त की आस पुजाने आयी॥
Sources
- Devi Skandamata Aarti Lyrics — DrikPanchang