श्री तुलसी जी की आरती
Tulasi Mata Aarti
Devotional hymn to the sacred Tulasi plant, revered as a goddess.
10 parts · 0 views · 0 shares
1
जय जय तुलसी माता, सबकी सुखदाता वर माता। सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर, रुज से रक्षा करके भव त्राता।
2
जय जय तुलसी माता।
3
बहु पुत्री है श्यामा, सूर वल्ली है ग्राम्या, विष्णु प्रिय जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता।
4
जय जय तुलसी माता।
5
हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वंदित, पतित जनों की तारिणि, तुम हो विख्याता।
6
जय जय तुलसी माता।
7
लेकर जन्म बिजन में आई दिव्य भवन में, मानव लोक तुम्हीं से सुख सम्पत्ति पाता।
8
जय जय तुलसी माता।
9
हरि को तुम अति प्यारी श्याम वर्ण सुकुमारी, प्रेम अजब है श्री हरि का तुम से नाता।
10
जय जय तुलसी माता।
Sources
- Tulasi Mata Aarti Lyrics — DrikPanchang