यमुना माता आरती
Yamuna Mata Aarti
Devotional hymn to Goddess Yamuna, the river sacred to Krishna's Vraja.
14 parts · 0 views · 0 shares
1
ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता। जो नहावे फल पावे सुख दुःख की दाता॥
2
ॐ जय यमुना माता...॥
3
पावन श्रीयमुना जल शीतल अगम बहै धारा। जो जन शरण में आया कर दिया निस्तारा॥
4
ॐ जय यमुना माता...॥
5
जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे। यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे॥
6
ॐ जय यमुना माता...॥
7
कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही। तुम्हारा बड़ा महातम चारों वेद कही॥
8
ॐ जय यमुना माता...॥
9
आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो। नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो॥
10
ॐ जय यमुना माता...॥
11
नमो मात भय हरणी शुभ मन्गल करणी। मन बेचैन भया है तुम बिन वैतरणी॥
12
ॐ जय यमुना माता...॥
13
ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता। जो नहावे फल पावे सुख दुःख की दाता॥
14
ॐ जय यमुना माता...॥
Sources
- Yamuna Mata Aarti Lyrics — DrikPanchang